April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशप्रदेश

JJP Leader Shot Dead : JJP नेता की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर हमलावरों ने की ताबोड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

JJP Leader Shot Dead : JJP नेता की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर हमलावरों ने की ताबोड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

JJP Leader Shot Dead : पानीपत। हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार शाम एक अज्ञात बंदूकधारी ने जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता रविंदर मिन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह वारदात पानीपत के विकास नगर इलाके में हुई और इसमें दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

गोलीबारी की घटना में दो अन्य घायल

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पानीपत के सेक्टर-29 थाना प्रभारी सुभाष ने बताया, ‘जजपा नेता रविंदर मिन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो अन्य घायल हो गए हैं। हम घटना के सिलसिले में जांच कर रहे हैं।’

घर के पास की गई गोलीबारी

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को पानीपत के विकास नगर इलाके में हुई है। जहां जेजेपी नेता रविंद्र मिन्ना अपने घर के पास थे। तभी हमलावर ने उन पर गोलीबारी कर दी। गोली लगने से वह अचेत अवस्था में गिर गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि इस गोलीबारी की घटना में उनके चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति की भी घायल हुए हैं।

हत्या के कारणों का नहीं चला पता

रविंदर मिन्ना हरियाणा के पानीपत जिले से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के एक नेता थे। वे जेजेपी के सक्रिय सदस्य थे और पार्टी के लिए काम करते थे। जेजेपी नेता की हत्या ने हरियाणा की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस घटना को लेकर अभी तक हमलावरों की पहचान या हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close