April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंगराजनीति

Jammu-Kashmir BJP Working President : सत शर्मा बने जम्मू कश्मीर BJP के कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने तेज की चुनाव की तैयारी

Jammu-Kashmir BJP Working President : विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर संगठन में बड़ी नियुक्तियां की हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Jammu-Kashmir BJP Working President : आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर संगठन में बड़ी नियुक्तियां की हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सत शर्मा को भारतीय जनता पार्टी जम्मू और कश्मीर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा डॉ. निर्मल सिंह समेत कई अन्य नेताओं को भी प्रभार सौंपा गया है। आइए जानते हैं कि किन नेताओं को कौन सा पद दिया गया है।

किसे कौन सा पद मिला?

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. निर्मल सिंह को प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष और सुखनंदन चौधरी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, कविंदर गुप्ता को राज्य चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close