June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Terrorist Attacks in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला! करीब 26 लोगों के मारे जाने की खबर, अमित शाह पहुंचे श्रीनगर

Terrorist Attacks in Jammu and Kashmir : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मृतकों की संख्या बढ़ गई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Terrorist Attacks in Jammu and Kashmir : पहलगाम: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। सूत्रों के हवाले से इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। इन 26 लोगों में 25 पर्यटक हैं और एक स्थानीय नागरिक है। आतंकियों ने पर्यटकों पर 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग की है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, दिल्ली से श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं और पीएम मोदी ने अमित शाह से फोन पर बात की है।

आतंकियों को मारने के लिए ऑपरेशन शुरू

मिली जानकारी के मुताबिक, इतने बड़े आतंकी हमले के बाद आतंकियों के खात्मे के लिए बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। भारतीय सेना विक्टर फोर्स और स्पेशल फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ द्वारा ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं। सेना के अधिकारी भी अधिक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

आतंकी हमले की खबर सामने आने के फौरन बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई, जिसमें सेना और इंटेलिजेंस के बड़े अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में हमले के बाद की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। मीटिंग के बाद अमित शाह कश्मीर के लिए रवाना हो गए।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close