June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

टेक्नोलॉजीदेशब्रेकिंग

ISRO ने रचा एक और इतिहास! CMS-03 सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, जानें इसकी खासियत

ISRO CMS-03 Satellite Launch: ISRO देश का सबसे भारी संचार उपग्रह सीएमएस-03 (CMS-03) रविवार को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

ISRO CMS-03 Satellite Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। ISRO देश का सबसे भारी संचार उपग्रह सीएमएस-03 (CMS-03) रविवार शाम को 5:26 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया। अब अतंरिक्ष में भारतीय नौसेना की ताकत का परचम लहरेगा।

बता दें कि ISRO ने अपने बाहुबली रॉकेट LVM3-M5 से लॉन्च किया है। इसी रॉकेट से चंद्रयान 3 जैसे ऐतिहासिक मिशन को भी लॉन्च किया गया था। CMS-03 सैटेलाइट के जरिए ISRO अब नौसेना की ताकत को और बढ़ाएगा। इस का ये भारी भरकम सैटेलाइट पूर्णत: स्वदेशी है। जो नौसेना के जहाजों, विमानों व पनडुब्बियों को जोड़ेगा। इतना ही नहीं दुश्मन के इलाकों पर पैनी नजर रख सकेगा।

सैटेलाइट को सफलतापूर्वक उसकी कक्षा में स्थापित कर दिया गया। इससे पहले क्रायोजेनिक स्टेज इग्नाइट हुआ था। LVM3-M5 पावर्ड फ्लाइट के आखिरी फेज में पहुंचा। CMS-03 को लगभग 179 किलोमीटर की ऊंचाई पर, लगभग 10 km प्रति सेकंड की स्पीड से गाड़ी से अलग किया गया। लॉन्च वीकल की ऊंचाई 43.5 मीटर है, जिसका कुल लिफ्ट ऑफ मास 642 टन है। इसका कुल वजन लगभग 4400 किलोग्राम है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close