
India vs New Zealand 1st Test : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में आज 16 अक्टूबर को खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से खेल शुरू नहीं हो पाया। मैच में टॉस तक नहीं हुआ और एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। अब मैच के दूसरे दिन भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया पिछले कुछ समय से बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टीम ने हाल ही में बांग्लादेश को 2-0 से हराया था। अब टीम इंडिया की निगाहें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने पर होंगी। ताकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए वह अपना दावा मजबूत कर सके। भारतीय टीम के पास स्टार खिलाड़ियों की फौज है, जो टीम इंडिया को मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं।
भारतीय टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज , आकाश दीप
न्यूजीलैंड टीम
डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम (कप्तान), विल यंग, केन विलियमसन, माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, टॉम ब्लंडेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, मैट हेनरी, जैकब डफी, एजाज पटेल, विलियम ओ’रूर्के।




