July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Delhi Election 2025 : सियाही लगवा ली तो ये आपको गिरफ्तार कर लेंगे.. केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाए ऐसे आरोप

Delhi Election 2025 : आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के झुग्गी-बस्तियों वाले लोगों को आगाह करते हुए बड़ा दावा किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Delhi Election 2025 : आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के झुग्गी-बस्तियों वाले लोगों को आगाह करते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी वाले यह अफवाह फैला रहे हैं कि अगर लोग 3 हजार रुपए ले लें तो चुनाव आयोग वाले उनके घर आकर उनका वोट ले जाएंगे और उनकी उंगली पर सियाही भी लगा देंगे। केजरीवाल ने कहा है कि अगर आप लोगों ने इनके कहने पर पैसे लेकर घर पर वोट डाल दिया और सियाही लगवा ली तो यह लोग आपके ऊपर केस करके आपको गिरफ्तार कर लेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह लोगों के खिलाफ बहुत बड़ी साजिश है।

झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले लोगों के नाम संदेश जारी करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, सर्वेंट क्वार्टर, धोबी घाट, झुग्गियों से फोन आ रहे हैं कि 3 हजार रुपए ले लो, चुनाव आयोग आपके घर आकर वोट डलवा देगा और बदले में आपकी उंगली पर सियाही लगा देंगे। केजरीवाल ने कहा, ये आपको फंसाने के लिए बहुत बड़ी साजिश है। अगर आपने इनके कहने पर सियाही लगवा ली और घर पर वोट डाल दिया तो यह आपको ही गिरफ्तार करवा देंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा, अगर आपने इनके बहकावे में आकर बूथ में गए बिना अपनी उंगली पर सियासी लगवा ली तो गिरफ्तार हो जाओगे।

 

केजरीवाल ने कहा, मैं आपका बड़ा भाई हूं, कल रात सो नहीं सका। मेरी सलाह है कि आप इनके झांसे में न आएं। अगर वे आपको मुफ्त में पैसे दे रहे हैं, तो ले लें लेकिन उन्हें वोट न दें। अगर गलती से भी भाजपा सरकार आ गई तो वे झुग्गियां हटा देंगे। मुंबई में, उन्होंने एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी को अपने एक दोस्त को दे दिया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close