April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Aaj Ka Rashifal : कैसा रहेगा आज आपका दिन? पढ़े पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

मेष राशि- धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं। मंदिरों की यात्रा हो सकती है। या ऐसे भी यात्रा संभव है। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार साथ देगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- कोई रिस्क न लें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग ठीक चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा फिर भी बच्चों की सेहत का ध्यान रखिए। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचिए। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है लेकिन तूतू-मैंमैं भी संभव है। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। कुल मिलाकर मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। कुछ अच्छा, कुछ मध्यम। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– भावुकता पर काबू रखें। महत्वपूर्ण निर्णय भी अभी रोक कर रखें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन घरेलू सुख बाधित हो रहा है क्योंकि कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- व्यापारिक प्रसार संभव है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है लेकिन निवेश करना वर्जित रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। एक ऊर्जावान व्यक्ति बने रहेंगे। समाज में सराहना होगी। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- खर्च की अधिकता। मन में बेचैनी, घबराहट, अज्ञात भय। प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार भी मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– कानूनी रूप से मजबूत बने रहेंगे। राजनीतिक लाभ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम की स्थिति अच्छी। संतान की स्थिति अच्छी। पीली वस्तु पास रखें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close