July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

लाइफस्टाइल

Health Tips : अगर आपके पैरों में भी है सूजन तो हो जाएं सावधान, इन बीमारियों का हो सकता है खतरा

cause of swelling in feet : चलिए हम आपको बताते हैं कि पैरों में सूजन आने से आप किन बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

cause of swelling in feet : पैरों में कई बार सूजन आ जाता है।यह एक एक सामान्य समस्या है जिसका सामना अक्सर लोगों को करना पड़ता है।हालांकि यह परेशानी तभी तक सामन्य है जब तक यह कभी कभार हो, अगर आपके पैरों में कई महीनों से बहुत सूजन है और पैरों को दबाते समय उसमें गड्ढा बनता है तो आपको अपनी सेहत को लेकर अलर्ट हो जाना चाहिए। पैरों में सूजन आना कई गंभीर बीमारियों एक होने का संकेत है, इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। सामान्य मामलों में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं होता तो उस वजह से यह समस्या हो सकती है।लेकिन अगर आपको यह परेशानी बार बार हो रही है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। चलिए हम आपको बताते हैं कि पैरों में सूजन आने से आप किन बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

इन बीमारियों की वजह से पैरों में होता है सूजन:

  • एडिमा: एडिमा में शरीर के ऊतकों में एक्स्ट्रा लिक्विड जमा हो जाता है, जिससे उंगलियों का आकार बढ़ने लगता है और पैरों में सूजन आने लगती है। यह दिल या किडनी की समस्याओं के कारण हो सकता है। आपको बता दें, लम्बे समय तक खड़े रहने या बैठे रहने से भी यह समस्या हो सकती है.
  • दिल की बीमारी: दिल की बीमारी होने पर भी आपके पैरों एम् सूजन आ सकता है।दरअसल, जब आपका दिल प्रभावी ढंग से रक्त को पंप नहीं कर पाता, तो शरीर के निचले अंगों में लिक्विड जमा होने लगता है, जिससे पैरों और अंगूठों में सूजन आने लगती  है।
  • किडनी से जुड़ी बीमारी: किडनी फेलियर या नेफ्रोटिक सिंड्रोम जैसी स्थितियों में शरीर से एक्स्ट्रा लिक्विड निकालने की क्षमता प्रभावित होती है। जिससे पैरों और टखनों में सूजन हो सकती है।
  • गाउट:  गाउट एक प्रकार का गठिया है जिसमें जॉइंट्स में यूरिक एसिड नामक क्रिस्टल जमा हो जाते हैं, जिससे पैरों में तेज दर्द और सूजन होती है। यह आमतौर पर बड़े अंगूठे में होता है, लेकिन अन्य जॉइंट्स में भी हो सकता है। पैर में सूजन का इलाज इसके कारण पर निर्भर करता है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है।

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close