April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Gold-Silver Rate Today 25 March 2025 : उछले सोने और चांदी के दाम, आभूषण खरीदने से पहले जानें आज के लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today 25 March 2025 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Rate Today 25 March 2025 : सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 87,350 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जबकि चांदी के भाव 97,800 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

सोना के भाव तेज

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 106 रुपये की तेजी के साथ 87,384 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 87,278 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 152 रुपये की तेजी के साथ 87,430 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 87,445 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 87,359 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 89,796 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 296 रुपये की तेजी के साथ 98,789 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 97,493 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 327 रुपये की तेजी के साथ 97,820 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,820 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,739 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इसी महीने 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close