June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Gold and Silver Today Rate : त्योहार के सीजन में क्या हैं सोने और चांदी के दाम? यहां देखें आज के लेटेस्ट रेट

Gold and Silver Today Rate : आज शुक्रवार 7 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। होली से पहले वाले हफ्ते में सोने के दाम में गिरावट आई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold and Silver Today Rate : आज शुक्रवार 7 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। होली से पहले वाले हफ्ते में सोने के दाम में गिरावट आई है। सोने के रेट में 500 रुपये तक की गिरावट आई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,400 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,150 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 99,100 रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज 7 मार्च का सोने-चांदी का भाव।

सोने के दाम क्यों आई गिरावट

एक्सपर्ट के अनुसार निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। खासतौर पर अमेरिकी शुल्क नीतियों में संभावित रिवीजन और प्रमुख आर्थिक आंकड़ों, जैसे रोजगार दर और बेरोजगारी दर, के प्रभाव से बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। इन कारणों के चलते निवेशकों की धारणा प्रभावित हो रही है, जिससे मेटल की डिमांड में कमी आई है।

दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का दाम 80,340 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 87,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 80,190रुपये और 24 कैरेट सोना 87,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 7 मार्च 2025  का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 80,340 87,630
चेन्नई 80,190 87,480
मुंबई 80,190 87,480
कोलकाता 80,190 87,480

चांदी का रेट

7 मार्च 2025 को चांदी का रेट 99,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। कल की तुलना में आज चांदी का दाम करीब 1200 रुपये चढ़ा है। कल चांदी का रेट 97,900 रुपये था।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close