June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशब्रेकिंग

दोस्तों ने बर्थडे पार्टी में बुलाया था होटल, मौका देख 3 नाबालिग लड़कियों को बनाया हवस का शिकार, केस दर्ज

rape with 3 minor girls : गोवा में 3 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। तीनों लड़कियों से रेप के आरोप उनके नाबालिग दोस्तों पर ही लगा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

rape with 3 minor girls : पणजी। गोवा में 3 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। तीनों लड़कियों से रेप के आरोप उनके नाबालिग दोस्तों पर ही लगा है, जिन्होंने लड़कियों का होटल में बर्थडे पार्टी में बुलाया था। तीनों लड़कियों में से 2 लड़कियां बहनें हैं और तीसरी उनकी सहेली है। मामला उजागर होते ही पुलिस एक्शन मोड में आई और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके 2 आरोपियों को दबोच लिया। पीड़ित लड़कियों की उम्र 15, 13 और 11 साल बताई जा रही है। आरोपियों की उम्र 19 और 21 साल है।

पॉक्सो एक्ट और रेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने होटल में एंट्री का रिकॉर्ड, CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों को सबूत के तौर पर इकट्ठा कर लिया है। होटल मालिक हरियाणा का निवासी बताया गया है, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, क्योंकि इसने नाबालिग लड़कियों को उनके माता-पिता की सहमति और जांच के बिना होटल में रहने की अनुमति दी थी।

आरोपी ने बुक किया था होटल में कमरा

प्राथमिक जांच के अनुसार, बर्थडे और ईद का जश्न मनाने के नाम पर नाबालिग लड़कियों को होटल में बुलाया गया था। मुख्य आरोपी 15 वर्षीय पीड़िता का दोस्त (19) है, जिसने कलंगुट के एक होटल में कमरा बुक किया था। उसने ही अपनी प्रेमिका को उसका बर्थडे मनाने के लिए होटल में बुलाया था, जहां नाबालिग प्रेमिका अपनी 13 साल की बहन और 11 साल की सहेली को लेकर आई थी। तीनों नाबालिग लड़कियां रातभर होटल में रुकीं।

उसने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर उसकी लड़के से दोस्ती हुई थी। दोनों चैटिंग करते थे और बात करते-करते अच्छे दोस्त बन गए। पिछले हफ्ते उसने ईद मनाने के लिए बुलाया था और उसका बर्थडे भी था, इसलिए वह उससे मिलने के लिए होटल में चली गई, लेकिन वहां उसने और उसके दोस्त ने तीनों लड़कियों के साथ संबंध बनाए। विरोध करने पर दोनों लड़कों ने बदनामी और गंभीर परिणाम झेलने की धमकी दी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close