July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंगमध्यप्रदेश

शनि अमावस्या पर सेठानी घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Devotees took bath in Narmada: नर्मदापुरम। ज्येष्ठ अमावस्या और शनि जयंती के विशेष संयोग पर शनिवार को नर्मदापुरम के प्रसिद्ध सेठानी घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु पवित्र नर्मदा नदी में स्नान, दान और पूजा-अर्चना के लिए घाट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ मां नर्मदा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

सुरक्षा के लिए घाट पर तैनात रही SDRF और होमगार्ड टीम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए सेठानी घाट पर होमगार्ड और SDRF की टीमों को तैनात किया गया। प्रशासन द्वारा लगातार श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की जाती रही।

शनि दोष से मुक्ति के लिए की गई विशेष पूजा

शनिश्चरी अमावस्या के दुर्लभ संयोग के चलते श्रद्धालुओं ने शनि दोष, साढ़ेसाती और पितृ दोष से मुक्ति के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। शनि मंदिरों में भक्तों ने सरसों का तेल और काले तिल अर्पित किए। वहीं जरूरतमंदों को काले वस्त्र, जूते-चप्पल और अन्य सामग्री दान कर पुण्य लाभ कमाया।

दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु

सेठानी घाट पर सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे घाट क्षेत्र में धार्मिक माहौल देखने को मिला और “हर-हर नर्मदे” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close