Dinesh Karthik retired : टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। शनिवार को अनुभवी खिलाड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए इसका एलान किया। उन्होंने भावुक पोस्ट के जरिए फैंस और कोच को धन्यवाद दिया। आज वह अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह आईपीएल से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने इस सीजन अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेला था।
राजस्थान के खिलाफ खेला आखिरी आईपीएल मैच
विकेटकीपर बल्लेबाज का आईपीएल करियर
बात करें दिनेश कार्तिक के आईपीएल करियर की तो यह उनका आरसीबी के साथ दूसरा कार्यकाल था। 2015 में बेंगलुरु ने उन्हें 10.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस दौरान बल्ले से उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वह 11 मैचों में सिर्फ 141 रन बना सके। हालांकि, पिछले सीजन उन्होंने वापसी की और मजबूत फिनिशर बनकर उबरे। आईपीएल 2022 में दिनेश कार्तिक ने 180 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए और वनडे विश्व कप स्क्वॉड में जगह बनाई थी। वह कोलकाता के लिए भी आईपीएल में खेल चुके हैं।
कार्तिक ने 257 मैचों में 4842 रन के साथ अपना आईपीएल करियर समाप्त किया जिसमें 22 अर्द्धशतक शामिल हैं। अपने 17 सालों के शानदार आईपीएल करियर में वह आरसीबी के अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे। मौजूदा सीजन में उन्होंने 15 मैचों में 187.36 की स्ट्राइक रेट के साथ 326 रन बनाए।




