April 22, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

शिवराज सिंह के घर आई ‘लाडली लक्ष्मी’… बड़ी बहू अमानत ने दिया बेटी को जन्म, दादा ने पोती के कान में बोला गायत्री मंत्र

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर किलकारी गूंज उठी है। वे दादा बन गए हैं। उनके बेटे कार्तिकेय को कन्या रत्न की प्राप्ति हुई है। बुधवार को दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस में कार्तिकेय की पत्नी अमानत ने बेटी को जन्म दिया है। उधर, पोती को देखते ही शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना चहक पड़ीं, उन्होंने कहा लाड़ली लक्ष्मी आई हैं। शिवराज सिंह चौहान ने दादा बनने की खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई हैं। कार्तिकेय पिता बन गए। अमानत मां।कोकिला अब दादी जी हैं और मैं दादा। कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची। अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा। 2025 में हमारे घर दो बेटियां आई — अमानत और ऋद्धि । 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ। स्वागतम लक्ष्मी।

पिछले साल कार्तिकेय की हुई थी शादी

बता दें कि कार्तिकेय और अमानत बंसल की शादी 6 मार्च 2025 को जोधपुर में हुई थी। अमानत बंसल बिजनेसमैन अनुपम बंसल की बेटी हैं। अनुपम बंसल प्रसिद्ध फुटवियर कंपनी लिबर्टी के एक्जक्यूटिव डायरेक्टर हैं।  अमानत ने लंदन की ऑक्सपोर्ट यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एमएससी की पढ़ाई की है। वहीं कार्तिकेय पिता की ही तरह राजनीति में एक्टिव हैं। ऐसा माना जाता है कि वे शिवराज सिंह के राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं। वे अपने पिता के चुनाव प्रचार में भी काफी एक्टिव रहते हैं।

शिवराज सिंह चौहान के परिवार में पत्नी साधना सिंह और दो बेटे हैं। कार्तिकेय बड़े बेटे हैं जबकि छोटे का नाम कुणाल है। कुणाल राजनीति से दूर रहते हैं। कुणाल की शादी भी पिछले साल  भोपाल के रहने वाले डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से हुआ था।

शिवराज सिंह चौहान चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके नाम मध्य प्रदेश में सबसे लंबे समय तक सीएम बने रहने का रिकॉर्ड है। फिलहाल वे केंद्र की मोदी सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close