September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Damoh News: हटा में बिजली विभाग के एई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त सागर की बड़ी कार्रवाई

MP Damoh News: लोकायुक्त सागर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के सहायक यंत्री (एई) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Damoh News: दमोह। जिले के हटा में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त सागर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के सहायक यंत्री (एई) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय दबोचा गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मीटर संबंधी कार्रवाई रोकने के बदले मांगी थी 7 हजार रुपये की रिश्वत

जानकारी के अनुसार, हटा निवासी इंद्र कुमार पटेल ने लोकायुक्त सागर से शिकायत की थी कि विद्युत विभाग के सहायक यंत्री द्वारा उनके बिजली मीटर के कम लोड पर चलने से संबंधित कार्रवाई नहीं करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत में बताया गया कि अधिकारी ने इस मामले को दबाने और कार्रवाई से बचाने के लिए कुल 7 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

2 हजार रुपये लेते ही एई को रंगे हाथों पकड़ा

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त सागर की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। गुरुवार को शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि देने के लिए भेजा गया। जैसे ही सहायक यंत्री ने 2 हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें- Damoh News: हिंडोरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: कुछ ही घंटों में अंधे हत्याकांड का किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार 

टीआई रंजीत सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई लोकायुक्त निरीक्षक (टीआई) रंजीत सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ आवश्यक साक्ष्य जुटाकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त के अधिकारियों ने रिश्वत की राशि भी बरामद की।

लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और रिश्वत मांगने से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। हटा में हुई इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close