June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Damoh Latest News : दमोह में गौ हत्या मामले पर मचा बवाल! हिंदू संगठनों ने जमकर किया हंगामा, सांसद राहुल सिंह लोधी ने प्रशासन को दिए ये निर्देश

Damoh Latest News : दमोह में गौ हत्या मामले पर मचा बवाल! हिंदू संगठनों ने जमकर किया हंगामा, सांसद राहुल सिंह लोधी ने प्रशासन को दिए ये निर्देश

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Damoh Latest News : दमोह। एमपी के दमोह में गौ तस्करी और गौ हत्या के मामला थमने के नाम नहीं ले रहें है। जहां एक तरफ  हिन्दू संगठन, तथा गौ सेवकों के कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के सीताबावली इलाके से खुलेआम गाय को काटते आरोपियों को पकड़ा। तो वही इसी मामले को लेकर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओ ने आक्रोषित होकर शुक्रवार को शहर बंद करा दिया। जिसके बाद आनन फानन मे बड़ी संख्या में दमोह पुलिस और प्रशासन का अमला तैनात कर दिया गया। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं तथा गौ सेवकों का गुस्सा फूट गया और गुस्साए हिन्दू समाज के लोगों ने सड़को पर उतारते हुए उग्र आंदोलन कर दिया।

हालात बिगड़ते देख तथा दमोह पुलिस और प्रशासन ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर घटना स्थल वाले तीन मकानों पर तत्काल बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया गया और प्रदर्शन कर रहें हिन्दू संगठनों को समझाइस देकर घंटों मसक्कत करने के बाद शांत कराया गया। जिसके बाद प्रदर्शन कर रहें हिन्दू संगठन तथा गौ सेवकों के कार्यकर्ताओ ने प्रशासन को ज्ञापन देकर अपना प्रदर्शन समाप्त किया। बहरहाल जो भी हो मगर लगातार इस प्रकार के गौ तस्करी और गौ हत्या के मामले दमोह मे आना कही न कही दमोह प्रशासन तथा पुलिस के रवैया पर भी सवाल खड़े करता नजर आ रहा है।

सांसद राहुल सिंह लोधी ने दिए ये निर्देश

दमोह बीजेपी सांसद राहुल सिंह लोधी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि दमोह में गौ-माता की हत्या की खबर सुनकर मन व्यथित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन को सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। हम इस प्रकरण में कठोरतम कार्यवाही कर रहे हैं। दमोह जिलाधिकारी और दमोह एसपी को पूरी गंभीरता से कहा है कि ऐसा रोडमैप तैयार करें।

साथ ही आगे कहा कि इन पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। मैं दमोह के सभी गौ-सेवा में लगे संगठनों और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करता हूँ कि कोई भी अपराधी जो गौ-वंश को नुकसान पहुँचाने और गौ हत्या जैसे अपराध में संलिप्त होगा उसे किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close