April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशब्रेकिंग

Crime Latest News: प्रेम विवाह का THE END.. पहले पति ने पत्नी की काटी गर्दन, फिर खुद के साथ किया ऐसा कांड

Crime Latest News: संभल जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी की चाकू से गर्दन काट दी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Crime Latest News: संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी की चाकू से गर्दन काट दी और फिर उसने खुद आत्महत्या कर ली। गंभीर रूप से घायल पत्नी का इलाज बदायूं के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने पति के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना संभल के बहजोई थाना इलाके के दिलबोरा गांव की है।

पुलिस के अनुसार, गांव के रहने वाले करन मौर्य ने अपनी पत्नी सपना जाटव के साथ लव मैरिज की थी। दोनों के बीच रविवार की सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि करन ने चाकू से अपनी पत्नी सपना की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

बस स्टैंड के पास पड़ी हुई थी महिला

गंभीर रूप से घायल होने के बाद, सपना खुद ई-रिक्शा से बदायूं में अपने मायके इस्लामनगर चली गई। यहां बस स्टैंड के पास घायल अवस्था में पड़ी मिली, जिसकी सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची इस्लामनगर पुलिस ने पाया कि महिला की गर्दन कटी हुई है और वो बोल नहीं पा रही है। आनन-फानन में पुलिस ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बदायूं मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर है।

इधर, बदायूं पुलिस अभी महिला के साथ हुई घटना की जांच कर ही रही थी, तभी संभल पुलिस द्वारा जानकारी मिली कि बहजोई थाना क्षेत्र के गांव दिलबोरा में युवक करन ने सुसाइड कर लिया है, जो सपना का पति है।

पुलिस का बयान

अपर पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) अनुकृति शर्मा ने पूरे मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि करन और सपना के बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद करन ने पत्नी पर हमला किया। पत्नी खुद गंभीर हालत में ई-रिक्शा से बदायूं इस्लामनगर चली गई। इस दौरान बस स्टैंड से पुलिस ने इलाज के उसे मेडिकल कॉलेज भेजा। इसके बाद सूचना मिली कि उसका पति करन ने आत्महत्या कर ली है। मृतक युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभियोग पंजीकृत कर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close