Ladli Behna Yojana : सीएम डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की राशि, महिलाओं के खाते में पहुंचे 1250 रुपए
Ladli Behna Yojana : सीएम डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की राशि, महिलाओं के खाते में पहुंचे 1250 रुपए
Ladli Behna Yojana 23th Installment : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और सिलेंडल रिफिलिंग योजना की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह-निकाह कार्यक्रम में शामिल हुए। मंडला जिले से प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाडली बहनाओं के खाते में 1552.38 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। राज्य सरकार द्वारा अब तक लाड़ली बहनों को 35,000 करोड़ रूपए से अधिक की सम्मान राशि प्रदान की जा चुकी है।
1250 रुपए हर लाडली बहनों के खाते में
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में अप्रैल माह की किस्त 1552 करोड़ 38 लाख रूपये अंतरित किया। लाड़ली बहनों को मिलने वाली यह 23वीं किस्त है। योजना में प्रत्येक लाड़ली बहना को प्रत्येक माह 1250 रूपये की राशि उनके खातों में अंतरित की जाती है।
कार्यक्रम से पहले सीएम मोहन यादव ने कहा था है कि नारी सशक्तीकरण का पर्याय बनी लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त ग्राम टिकरवारा, जिला मण्डला से बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को शुभकामनाएं। सीएम ने कहा आज मण्डला जिले से लाड़ली बहना योजना की बहनों को माह जनवरी-फरवरी 2025 की राशि तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को मार्च 2025 की पेंशन राशि का अंतरण करूंगा। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में नवविवाहित दंपत्तियों को शुभाशीष भी दूंगा। हमारी बहनें सशक्त हों, खुशहाल हों यही हमारा संकल्प है।




