July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

CG News: छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती महोत्सव पर ‘गृह प्रवेश’ कार्यक्रम आयोजित, लाभार्थियों को मिलेगा अपना पक्का मकान

छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में, प्रदेश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 'गृह प्रवेश' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में, प्रदेश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ‘गृह प्रवेश’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 3.51 लाख लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से गृह प्रवेश करवाएंगे।

इन लाभार्थियों में सरगुजा जिले के 9368 हितग्राही भी शामिल हैं, जिनके पक्के आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मई 2025 से अब तक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत राज्य में 3.51 लाख से अधिक पक्के घर बनकर तैयार हो चुके हैं। सरगुजा जिले में भी इसी अवधि में 9368 आवासों का निर्माण संपन्न हुआ है।

राज्य स्थापना दिवस, 1 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए, नवनिर्मित आवासों को दीपों, रंगोली और पारंपरिक साज-सज्जा से सजाया जाएगा। लाभार्थियों को खुशियों की चाबी, आभार पत्र या स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर को एक उत्सव के रूप में मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाने की विस्तृत योजना बनाई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए रोजगार सहायकों, आवास मित्रों और महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close