June 13, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

महंगाई की मार झेल रही जनता को बड़ी राहत, घरेलू गैस सिलेंडर 88 रुपए सस्ता

LPG Gas Cylinder Price : ताबड़तोड़ महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार ने एक बार फिर बड़ी राहत दी है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

LPG Gas Cylinder Price : ताबड़तोड़ महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार ने एक बार फिर बड़ी राहत दी है। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कटौती करने का ऐलान किया है। बता दें कि दो महीने में ये दूसरी बार है जब सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की है। पाकिस्तान सरकार के ये फैसला आम जनता के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

LPG Gas Cylinder Price : मिली जानकारी के अनुसार OGRA यानि ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी ने गैस की कीमतों में 7.43 रुपए प्रति किलोग्राम कटौती करने का ऐलान किया है। यानि अब उपभोक्ताओं को प्रति किलोग्राम गैस के लिए 247.96 रुपए के बजाए 240.53 रुपए चुकाने पड़ेंगे। अगर बात करें 11 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम की तो सीधे 87.71 रुपए की कटौती की गई है। ऐसे में अब जनता को एक सिलेंडर के लिए 2,838.31 रुपए के बजाए 2,750.60 ही देना होगा। गैस के नए रेट कल यानि 1 जुलाई से लागू कर दिए जाएंगे।

वहीं, पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बात करें तो ये कहा जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी करने का विचार कर रही है। सूत्रों की मानें तो कल से पेट्रोल 11.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल 14.86 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है। ईंधन के दाम में बदलाव के लिए OGRA ने पाकिस्तान सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है, जिस पर अब से कुछ ही देर बाद मुहर लग सकती है। बता दें कि फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close