September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़

Bhilai News: मास्क-टोपी पहनकर जमानत लेने पहुंचा कथित ठग, पहचानते ही पीड़ितों ने घेरा; पुलिस कर रही पूछताछ

भिलाई में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी के आरोपी योगेश साहू को जमानत लेने के दौरान कोर्ट परिसर में पीड़ितों ने पहचान लिया। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bhilai News: निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी के आरोपी योगेश साहू को बुधवार को जमानत लेने के लिए दुर्ग जिला न्यायालय पहुंचना भारी पड़ गया। कोर्ट परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया और सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पहुंचे पीड़ितों ने उसे पकड़कर सुपेला पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए मास्क और टोपी पहन रखी थी।

पीड़ितों का आरोप है कि योगेश साहू ने खुद को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बताकर शेयर मार्केट, फॉरेक्स ट्रेडिंग और गोल्ड ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर 100 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये जुटाए। शुरुआत में हर महीने 10 प्रतिशत तक मुनाफा देकर लोगों का भरोसा जीता, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया और निवेश की रकम लौटाने से इनकार कर दिया।

आरोपी के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही सुपेला थाना में बड़ी संख्या में पीड़ित पहुंच गए। कई लोगों ने अलग-अलग शिकायतें देकर अपने मामलों में भी एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी भिलाई के स्मृति नगर स्थित कार्यालय से विभिन्न नामों से निवेश का कारोबार संचालित करता था।

जानकारी के अनुसार, योगेश साहू के खिलाफ पहली एफआईआर 29 नवंबर को दर्ज हुई थी। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों से प्राप्त नए आवेदनों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close