September 13, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Bank Holidays: 26 अक्टूबर से 9 नवंबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें जरूरी काम

Bank Holidays in October-November 2025: आइए आपको बताते हैं कि नवंबर के महीने में कौन कौन से दिन बैंकों में अवकाश रहेगा….

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bank Holidays in October-November 2025: अगर आपको बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट पूरा लीजिए क्योंकि 26 अक्टूबर से 9 नवंबर के बीच पूरे 10 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इन अवकाशों में शनिवार ( दूसरा) और रविवार के अलावा छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा शामिल है। बैंक हॉलिडे के दौरान ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। एटीएम और डेबिट कार्ड लेन-देन भी चालू रहेंगे। आइए आपको बताते हैं कि नवंबर के महीने में कौन कौन से दिन बैंकों में अवकाश रहेगा….

अक्तूबर-नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  1. 26 अक्टूबर- रविवार अवकाश
  2. 27 अक्तूबर- छठ पूजा (शाम की पूजा) कोलकाता, पटना रांची
  3. 28 अक्टूबर -बिहार झारखंड में छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य)
  4. 31 अक्टूबर -गुजरात सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती
  5. 1 नवंबर – कन्नड़ राज्योत्सव/इगास-बग्वाल बंगलूरू और देहरादून
  6. 2 नवंबर – रविवार
  7. 5 नवंबर – गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा
  8. 7 नवंबर वंगाला महोत्सव शिलांग
  9. 8 नवंबर – दूसरा शनिवार/ कनकदास जयंती
  10. 9 नवंबर – रविवार

Bank User इन Online सेवाओं की ले सकते है Help

बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।

  • NET BANKING: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध होती है।
  • Unified Payments Interface : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • MOBILE BANKING: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • ATM USE: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विदड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close