June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

धर्मब्रेकिंग

Aaj Ka Rashifal 2nd October 2025: व्यापार में होगा लाभ.. धन प्राप्ति की संभावना, यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2nd October 2025: आज अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj Ka Rashifal 2nd October 2025: आज अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 29 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जायेगा। आज जीत का प्रतीक ‘विजयदशमी’ का त्योहार मनाया जायेगा। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल।

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भावुकता पर काबू रखें। लिखने, पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- गृह कलह के संकेत हैं। घरेलू चीजों को शांत होकर के निपटाएं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन जुआ, सट्टा, लॉटरी में अभी पैसे ना लगाएं। जुबान पर काबू रखें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- ऊर्जावान बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close