April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Aaj Ka Rashifal 15 March 2025 : आज क्या है मेष से लेकर मीन राशियों का हाल? यहां पढ़े 15 मार्च का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 March 2025 : आज क्या है मेष से लेकर मीन राशियों का हाल? यहां पढ़े 15 मार्च का राशिफल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

मेष राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा। संतान से दूरी। प्रेम में दूरी। जीवनसाथी से थोड़ा सा मनमुटाव। एक बड़ा लूस करने वाला फेज है ये। ध्यान रखिएगा। व्यापार आपका सही रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- पराक्रम अभी लाभ नहीं पहुंचा पाएगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान में थोड़ी दूरी। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- ऊर्जा में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- मन बेचैन रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट होगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- शासन सत्ता पक्ष से थोड़ा सा उतना आपको लाभप्रद नहीं रहेगा और कोई पंगेबाजी नहीं करनी चाहिए। कोर्ट-कचहरी से बचना चाहिए आपको। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट होगा। भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य अभी न करें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति और व्यापार की स्थिति मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- नौकरी-चाकरी में कोई पंगेबाजी न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। हरी वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close