September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

यहां हो गया बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, 5 की मौत और 20 घायल

Himachal Pradesh Accident Latest News: हिमाचल प्रदेश की मंडी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 5 की मौत हो गई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Himachal Pradesh Accident Latest News: शिमला। हिमाचल प्रदेश की मंडी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 5 की मौत हो गई है। वहीं 20 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा बस के खाई में गिरने से हुआ है। इस मामले में प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर पुलिस-प्रशासन ने सभी घायलों को अस्पताल भर्ती करा दिया है। वहीं, सभी के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

कब हुआ हादसा? 

यह हादसा सुबह के समय मंडी के मसरेन मोड़ पर हुआ। खबर के मुताबिक, बस मोड़ से अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां के स्थानीय लोगों के साथ पुलिस भी बचाव कार्य में जुट गई। मौके पर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल लोगों को बिलासपुर एम्स रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में 3 महिलाओं की मोत हो चुकी है और 2 लोगों की भी मौत हुई है। 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close