July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Independence Day 2025: सुभाष निकेतन हायर सेकेंडरी एवं माय स्कूल में भी शान से फहराया तिरंगा, देशभक्ति कार्यक्रमों का किया आयोजन

Independence Day 2025: सुभाष निकेतन हायर सेकेंडरी एवं माय स्कूल में भी शान से फहराया तिरंगा, देशभक्ति कार्यक्रमों का किया आयोजन

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भोपाल। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सुभाष निकेतन हायर सेकेंडरी एवं इंग्लिश मीडियम के माय स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के अवसर पर परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला किशोर न्यायालय बोर्ड की सदस्य लक्ष्मी शर्मा ने विद्यालय में ध्वजारोहण किया एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं सुभाष निकेतन की प्राचार्य प्रीति श्रीवास्तव, माय स्कूल की प्राचार्य मिथिलेश श्रीवास ने मां सरस्वती एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाषण के रूप में अपने विचार प्रकट किये एवं देशभक्ति गीत एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किये मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा की आज हम अपना 79 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। हमें याद रखना चाहिए की सीमाओं पर हमारे देश की सुरक्षा सेना कर रही है। वहीं हमें अनुशासन का पालन करके एवं अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करके अपने समाज को सुव्यवस्थित बनाना है आज यही देशभक्ति है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close