September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगविदेश

Pakistan Independence Day Firing: बड़ी खबर! पाकिस्तान में आजादी का जश्न मनाने के दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत और कई घायल

Pakistan Independence Day Firing: पाकिस्तान 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी का जश्न मनाने के दौरान यहां के कराची शहर में दर्दनाक घटनाएं हुई हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Pakistan Independence Day Firing: पाकिस्तान 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी का जश्न मनाने के दौरान यहां के कराची शहर में दर्दनाक घटनाएं हुई हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह को दौरान जश्न मनाते समय की गई फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक 8 साल की बच्ची और एक वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। फायरिंग में 60 से अधिक अन्य लोग गोली लगने से घायल भी हुए हैं। जियो न्यूज ने एक अधिकारी के हवाले से यह खबर दी है।

पूरे शहर में हुई हैं फायरिंग की घटनाएं

आजादी का जश्न मनाने के दौरान फायरिंग की घटनाएं पूरे शहर में हुई हैं। यहां अजीजाबाद में एक बच्ची को गोली लगी और कोरंगी में स्टीफन नाम के शख्स की भी गोली लगने से मौत हुई है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, शहर भर में हुई इन घटनाओं में कम से कम 64 अन्य लोग घायल हुए है। अधिकारियों ने इस तरह की घटनाओं को लापरवाही का नतीजा बताते हुए खतरनाक बताया है। इस दौरान लोगों से स्वतंत्रता दिवस सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील भी की गई है।

इन इलाकों में हुई फायरिंग

पुलिस के अनुसार, कराची के लियाकताबाद, कोरंगी, लियारी, महमूदाबाद, अख्तर कॉलोनी, केमारी, जैक्सन, बाल्डिया, ओरंगी टाउन और पापोश नगर जैसे इलाकों में फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा शरीफाबाद, नाजमाबाद, सुरजानी टाउन, जमान टाउन और लांधी जैसे इलाकों भी गोलियां चली हैं। पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हर साल फायरिंग की घटनाएं होती हैं। 2024 में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। इसमें एक बच्चे की मौत हुई थी और 95 से अधिक लोग घायल हुए थे।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने फायरिंग की घटनाओं को लेकर जांच शुरू कर दी है और आश्वासन दिया है कि हवाई गोलीबारी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने इन घटनाओं के लिए मतभेद, व्यक्तिगत दुश्मनी और डकैती के प्रयासों का विरोध जैसे कई कारणों को जिम्मेदार ठहराया है। एआरवाई न्यूज के मुताबिक, इससे पहले जनवरी में कराची में गोलीबारी की घटनाओं में 5 महिलाओं समेत कम से कम 42 लोगों की जान चली गई थी साथ ही 233 लोग घायल भी हुए थे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close