April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Seoni Road Accident: तेज रफ्तार का कहर! डंपर ने कांवड़ियों को कुचला, दो की मौके पर मौत

Seoni Road Accident: मध्यप्रदेश के सिवनी में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां पैदल चल रहे कांवड़ियों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Seoni Road Accident: सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां पैदल चल रहे कांवड़ियों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में 2 कांवड़ियों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कांवड़ियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ये सभी कावड़िए महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के काशी से पैदल यात्राकर महाराष्ट्र के अकोला लौट रहे थे। रात 10 बजे खाना खाने के बाद कांवड़िए जैसे ही महाराष्ट्र की ओर चले ही थे कि तेज रफ़्तार डंपर ने अचानक उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में 2 कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कांवड़ियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, एसडीओपी पूजा पांडे, सोनी एसडीएम मेघा शर्मा सहित पुलिस बल व प्रशासनिक दल अस्पताल पहुंच गया। हालांकि डॉक्टरों की कमी के चलते घायलों के उपचार में कुछ देरी हुई लेकिन बाद में प्रशासन की सक्रियता के बाद डॉक्टर व स्वास्थ्य हमला घायलों के उपचार में जुट गया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close