June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

तीसरा इंटरएक्टिव सेशन.. 7 जुलाई को लुधियाना में होगा आयोजित, निवेशकों से मिलेंगे CM डॉ. मोहन

Investment Opportunity in MP: मध्यप्रदेश में निवेश की नई राह खोलने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की औद्योगिक संवाद श्रृंखला जारी है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भोपाल। Investment Opportunity in MP: मध्यप्रदेश में निवेश की नई राह खोलने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की औद्योगिक संवाद श्रृंखला जारी है। मुख्यमंत्री अब तीसरा इंटरएक्टिव सेशन लुधियाना में आयोजित करने जा रहे हैं। ऑन इन्वेस्टमेंट अपोर्चूनिटीज इन मध्यप्रदेश थीम में होने जा रहे इस सेशन में बड़ा निवेश आने की उम्मीद है।

लुधियाना के निवेशकों से CM करेंगे संवाद

देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में चल रही औद्योगिक संवाद श्रृंखला अब तक बैंगलुरु और सूरत में पूरी हो चुकी हैं। अब लुधियाना में तीसरा इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपोर्चूनिटीज इन मध्यप्रदेश आयोजित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव लुधियाना के प्रमुख उद्योगपतियों, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के निवेशकों के साथ सीधा संवाद करेंगे।

कपड़े और मशीनरी निर्माण में लुधियाना की विशेष पहचान

सेशन में मध्यप्रदेश की नई औद्योगिक नीति, सेक्टर-फोकस्ड रणनीतियां और ग्राउंड-रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस रहेगा। आपको बता दें लुधियाना की पहचान भारत के विनिर्माण हब के रूप में है। विशेष रूप से वस्त्र और मशीनरी निर्माण में लुधियाना की विशेष पहचान है। ऐसे में इस क्षेत्र के उद्यमियों का ध्यान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित करेंगे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close