April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

सोने के दामों में फिर आई उछाल, चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: सोने के भाव में तेजी आने लगी है। कल के मुकाबले आज 13 जून 2025 को सोने के भाव में करीबव 800 रुपये की बढ़त दिख रही है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold Rate Today: सोने के भाव में तेजी आने लगी है। कल के मुकाबले आज 13 जून 2025 को सोने के भाव में करीबव 800 रुपये की बढ़त दिख रही है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 99,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 91,100 रुपये के ऊपर बना हुआ है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,08,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। जानें शुक्रवार 13 जून का सोने-चांदी का भाव।

सोने में क्यों आई तेजी

सोने की कीमत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह ये है कि दुनिया भर में इस समय आर्थिक और राजनीतिक हालात ठीक नहीं हैं। अमेरिका में टैक्स को लेकर नई परेशानी शुरू हो गई है, जिससे निवेशक घबरा गए हैं। जब भी ऐसा माहौल बनता है, तो लोग अपना पैसा ऐसी जगह लगाना चाहते हैं जहां उनका नुकसान ना हो, और सोना सबसे सुरक्षित माना जाता है। इसलिए लोग ज्यादा सोना खरीद रहे हैं और इसी वजह से इसके दाम भी ऊपर जा रहे हैं। इसके साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव भी लोगों को सोने की तरफ मोड़ रहा है, क्योंकि ऐसे समय में लोग शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले निवेश से दूरी बना लेते हैं।

आज का सोने का भाव 

शुक्रवार 13 जून को सोने की कीमतों में गिरावट आई है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 91,160 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,440 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 91,010 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बने हुए हैं।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 91,160 99,440
चेन्नई 91,010 99,290
मुंबई 91,010 99,290
कोलकाता 91,010 99,290
जयपुर 91,160 99,440
नोएडा 91,160 99,440
गाजियाबाद  91,160 99,440
लखनऊ 91,160 99,440
बंगलुरु 91,010 99,290
पटना 91,010 99,290

चांदी की कीमत – 13 जून 2025

चांदी का भाव आज 13 जून 2025 को 1,08,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी के भाव में करीबन 100 रुपये तक की गिरावट रही। कल एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,08,900 रुपये था। कई एक्सपर्ट का मानना है कि दिवाली तक चांदी का भाव 1,20,000 रुपये तक पहुंच सकता है।

देश में कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमतें कई चीजों पर निर्भर करती हैं, जैसे कि दुनिया भर में सोने के रेट क्या चल रहे हैं, डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू क्या है और सरकार ने उस पर कितना टैक्स लगाया है। लेकिन हमारे यहां सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं है, ये हमारी परंपराओं, शादी-ब्याह और त्योहारों से जुड़ा हुआ होता है। जब भी शादी का मौसम आता है या दिवाली-धनतेरस जैसे त्यौहार होते हैं, तो लोग खूब सोना खरीदते हैं और इसी वजह से उसकी मांग बढ़ते ही दाम भी चढ़ने लगते हैं।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close