Chardham Yatra 2025 : उत्तराखंड। आज यानि 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर चारधाम यात्रा की शुरुआत कर दी गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इस खास मौके पर CM पुष्कर सिंह धामी दर्शन करने पहुंचे। पीएम मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा की गई। बता दें कि, 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे तो वहीं,भगवान ब्रदीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे।
सीएम धामी ने माँ गंगा के किए दर्शन
अब श्रद्धालु छह माह तक गंगोत्री धाम मां गंगा के दर्शन करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम माँ गंगे के जयकारो से गूंज उठा। कपाटोद्धघाटन मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर माँ गंगा के दर्शन किए।
22 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा को लिए देश और विदेश से 22 लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से यात्रा के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। वहीं, इस बार जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। जी हां, चारधाम यात्रा में पहली बार अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। यात्रा मार्गों पर 6000 पुलिसकर्मियों, 17 PAC कंपनियों और केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई 10 अर्धसैनिक बल कंपनियों की तैनाती की गई है।




