August 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Weather Latest Update : फिर बदला मौसम का मिजाज! अगले दो दिन बरसेंगे मेघ, इन इलाकों में जमकर होगी बारिश

Weather Latest Update : फिर बदला मौसम का मिजाज! अगले दो दिन बरसेंगे मेघ, इन इलाकों में जमकर होगी बारिश

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Weather Latest Update : नई दिल्ली: देशभर में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है, लेकिन बिहार में इस हफ्ते मौसम ने कुछ अलग ही मिजाज अपनाया है। अगर आप बिहार में रहते हैं, तो आने वाले दिनों में आपको आंधी और बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 और 22 मार्च को बिहार में गरज और तड़क के साथ आंधी-बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 मार्च को बिहार के 26 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 22 मार्च को पूरे राज्य में बारिश का असर दिखेगा। इन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर पटना समेत अन्य इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

विभाग के अनुसार, 21 मार्च को रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों में बारिश के साथ-साथ मेघगर्जन, वज्रपात, और ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं, 22 मार्च को भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल और जहानाबाद में भी इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है, क्योंकि 21 और 22 मार्च को पूर्वोत्तर, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में ये दिन आंधी-बारिश के साथ काफी अनिश्चित हो सकते हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close