नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today 11 March 2025: त्योहार सीजन में सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी है। ऐसे में गहने बनवाने वाले के पसीने छूटने लगे हैं। गोल्ड और सिल्वर के दामों मे लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण बाजार भी सुस्त होने लगा है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज 11 मार्च 2025 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। चलिए जानते हैं कि आज बाजार में सोने-चांदी का भाव क्या है?
सोने-चांदी के दामों गिरावट
बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार (11 मार्च, 2025) को सोने और चांदी के भाव में कमी देखने को मिली है। सोने का भाव 85932 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 96634 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 85932 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 96634 रुपये प्रति किलोग्राम है। जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम को 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 86059 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 10 मार्च 2025 सुबह घटकर 86027 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं।
सावधानीपूर्वक खरीदें सोना और चांदी
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें।




