September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Special train for Maha Kumbh : महाकुंभ जाने वालों के लिए खुशखबरी, इस रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबिल

Special train for Maha Kumbh : महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी संख्या में ट्रेनों का ऐलान किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Special train for Maha Kumbh : महाकुंभ मेले की शुरुआत हो चुकी है। महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी संख्या में ट्रेनों का ऐलान किया है। अब उत्तर मध्य रेलवे द्वारा दिल्ली से प्रयागराज के बीच चलाई गई 02417 / 02418 सूबेदारगंज – दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरों में इजाफा करने का ऐलान किया गया है। अब यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन की जगह चार दिन चलेगी।

विस्तार के दिन और तारीख – रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सूबेदरागंज रेलवे स्टेशन से चलने वाली ट्रेन संख्या 02417 मंगलवार और बुधवार को भी चलाई जाएगी। अब यह ट्रेन सूबेदारगंज से 21, 22 जनवरी, 4,5,11, 12,18,19,25,26 फरवरी के अलावा 4 और 5 मार्च को भी चलाई जाएगी।

इसी तरह दिल्ली रेलवे स्टेशन से सूबेदारगंज के लिए चलने वाली 02418 बुधवार और गुरुवार को भी चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली रेलवे स्टेशन से 22, 23 जनवरी, 5, 6, 12, 13, 19, 20, 26, 27 फरवरी के अलावा 5 और 6 मार्च को भी संचालित की जाएगी।

सबूदारगंज – दिल्ली वीकली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का भी किया जाएगा संचालन

उत्तर मध्य रेलवे ने नई दिल्ली – प्रयागराज रूट पर एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलाई जाएगी। दिल्ली – सूबेदारगंज के बीच ये दोनों ट्रेनों को अलीगढ़, टूण्डला, इटावा, गोविंदपुरी और फतेहपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेंगी।

सूबेदारगंज – दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन का टाइम

आगमन 02275 प्रस्थान 02275 रेलवे स्टेशन आगमन 02276 प्रस्थान 02276
पहला स्टेशन 21.35 सूबेदारगंज 19.40 आखिरी स्टेशन
22.45 22.47 फतेहपुर 17.18 17.20
00.15 00.20 गोविंदपुरी 16.00 16.05
2.00 2.02 इटावा 13.50 13.52
3.33 3.35 टूण्डला 12.43 12.45
4.45 4.47 अलीगढ़ 11.35 11.37
8.55 आखिरी स्टेशन दिल्ली पहला स्टेशन 9.30

किस – किस दिन होगा संचालन?

ट्रेन संख्या 02275 सोमवार के दिन शाम 21.35 बजे सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से संचालित की जाएगी। यह ट्रेन 20, 27 जनवरी, 3, 10, 17, 2 फरवरी और 3 मार्च को चलाई जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 02276 का संचालन दिल्ली जंक्शन से मंगलवार के दिन किया जाएगा। यह ट्रेन 21, 28 जनवरी, 4, 11, 18, 25 फरवरी के अलावा 4 मार्च को दिल्ली से सूबेदारगंज के लिए चलाई जाएगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close