June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

फैक्ट्री का ब्यालर फटने से बड़ा हादसा! 1 मजदूर ने तोड़ा दम और 8 घायल, मचा हड़कंप

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में एक कंपनी का ब्यालर फटने से बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसर, वैनी थाना क्षेत्र में एल्यूमीनियम फैक्ट्री का ब्यालर फटने से एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि आठ मजदूर घायल हैं। घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में ब्यालर फटने से अफरा-तफरी मच गई।

मलबे में तब्दील हो गई दीवारें 

ब्यालर फटने के बाद कंपनी का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि जहां पर ब्यालर फटा है वह जगह मलबे में तब्दील हो गई। मलबे में कुछ दबे लोगों को भी देखा जा सकता है। हालांकि मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंच गया है और लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। अभी तक एक मजदूर की मौत और आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज चल रहा है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close