नई दिल्ली: pm kisan samman nidhi : हमारे देश के छोटे किसानों को केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जरूरी वित्तीय मदद दी जाती है। बीते महीने ही इस योजना के लाभार्थी किसानों को 18वीं किस्त सरकार द्वारा दी गई थी। वहीं अब किसान अगली किस्त यानि 19वीं किस्त की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
आपको हम बता दें कि किसानों को 19वीं किस्त प्राप्त करने के लिए ई केवाईसी करना अनिवार्य है। इसलिए यदि आप चाहते हैं कि आपको अगली किस्त से हाथ ना धोना पड़े तो आपको तुरंत सभी जरूरी कार्यों को पूरा कर लेना चाहिए, और केवाईसी अपडेट कर लेना चाहिए। यदि आपको पीएम किसान की 19वीं क़िस्त डेट की जानकारी प्राप्त करनी है, तो हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त को कब जारी किया जा सकता है। इसके अलावा हम किस्त प्राप्त करने से संबंधित आपको कई प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी भी दे रहे हैं।
जैसा कि आपको मालुम है कि देश की सरकार सभी गरीब किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए वित्तीय मदद प्रदान करती है। बताते चलें कि इसके लिए लाभार्थी किसानों को वार्षिक तौर पर 6000 रुपए की रकम दी जाती है। यह पैसा एक साथ नहीं बल्कि तीन किस्तों में दिया जाता है। इस तरह से सरकार पात्रता रखने वाले किसानों को हर 4 महीने का अंतराल रखते हुए 2000 रुपए की किस्त बैंक में भेजती है। इस सहायता राशि को प्राप्त करके किसान अपनी खेती के लिए बीज या फिर कोई और अन्य सामान खरीद सकते हैं। यदि किसान चाहें तो इस पैसे का उपयोग अपनी व्यक्तिगत जरूरत को पूरा करने के लिए भी कर सकते हैं।
पीएम किसान योजना 19वी क़िस्त की जानकारी
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर को 18वीं किस्त को रिलीज किया था। इसका लाभ करोड़ों किसानों को सीधे बैंक खाते में पहुंचा दिया गया था। ऐसे में अब जिन किसानों ने 18 किस्तों का लाभ ले लिया है तो इन्हें अब अगली किस्त की प्रतीक्षा है। यहां हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपको भी 19वीं किस्त की प्रतीक्षा है तो अभी इसमें थोड़ा समय है। जैसा कि आपको मालूम ही है कि हर 4 महीने के अंतराल में हर किस्त को सरकार द्वारा रिलीज किया जाता है। तो इस बात की संभावना है कि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जनवरी के अंत में रिलीज कर सकती है। जैसे ही किस्त की राशि जारी की जाएगी किसानों को बैंक खाते में 2000 रुपए की किस्त प्राप्त हो जाएगी।




