June 3, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Wednesday Rashifal 06 November 2024 : कैसा रहेगा आज आपका दिन? यहां पढ़े पूरा राशिफल

Wednesday Rashifal 06 November 2024 : आने वाले दिन इन राशियों के लिए बेहद की सुखद होने वाले है। बुधवार को धन प्राप्ति के महासंयोग बन रहे है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। Wednesday Rashifal 06 November 2024 : ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियों को बताया गया है। राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। वहीं रोजाना ​राशिफल घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। ज्योतिष के अनुसार आने वाले दिन इन राशियों के लिए बेहद की सुखद होने वाले है। बुधवार को धन प्राप्ति के महासंयोग बन रहे है।

 

मेष राशि- अपनों का साथ होगा। मित्र, भाई-बंधु कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। व्यावसायिक वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- धन का आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान का साथ होगा व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य आपका ठीक चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति कुछ नयापन लेकर आएगी। बच्चे आज्ञा का पालन करेंगे। नव प्रेम का आगमन या प्रेम में नयापन। एक शुभ संकेत दिख रहा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। प्रेम में तूतू-मैंमैं रहेगा। संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली रहेगी। व्यापार में नुकसान के संकेत हैं, बचकर पार करिए। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक रास्ते पर जो रुकावट है वह दूर होगी। प्रसन्नता वाला समय रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। अगर आपके नाम से कोई कानूनी पचड़े हैं तो उसमें आप विजय हासिल करेंगे। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद होगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- कोई रिस्क न लें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- प्रेम का साथ होगा। विवाह की स्थिति बनेगी। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी। जो लोग सेना या वर्दी वाली नौकरी करते हैं उनके लिए शुभ संकेत। प्रेम-संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रु सामने पड़ने की हिम्मत नहीं करेंगे। नतमस्तक हो जाएंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, बाकी प्रेम-संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- क्रोध पर काबू रखें। भावुकता पर काबू रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। स्वास्थ्य मध्यम। मानसिक स्वास्थ्य भी मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- घर के लिए शुभ संकेत हैं कुछ शुभ संस्कार हो सकते हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। मां के स्वास्थ्य में सुधार संभव है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close