September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Rashifal 03 November 2024 : इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, यहां पढ़े 3 नवंबर का राशिफल

Rashifal 03 November 2024 : भगवान सूर्यदेव लोगों पर अपना आशीर्वाद बरसाएंगे। भगवान सूर्यदेव जातकों के सभी कष्टों को दूर करेंगे।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Rashifal 03 November 2024 : ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियों को बताया गया है। राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। वहीं रोजाना ​राशिफल घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। ज्योतिष के अनुसार रविवार को इन राशियों पर भगवान सूर्यदेव की कृपा रहेगी। इतना ही नही जातकों को धन-दौलत की प्राप्ति होगी। भगवान सूर्यदेव लोगों पर अपना आशीर्वाद बरसाएंगे। भगवान सूर्यदेव जातकों के सभी कष्टों को दूर करेंगे।

मेष राशि

मेष राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। प्रसन्नता भरा दिन व्यतीत होगा। किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे। अगर लोन लेने का सोच रहे हैं तो एक बार विचार कर लें। कुछ बातों को लेकर परिवार में अनबन हो सकती है।

वृषभ राशि

मन में नई उमंग देखने को मिलेगा। नया कार्य करने का विचार बना सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी। नया निवेश करने का मन बन सकता है। विवादित मामलों का हल मिलेगा।

मिथुन राशि

आपका दिन शानदार रहेगा। किसी बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए दरवाजे खोलेगी। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। अड़चनें दूर होंगी।

कर्क राशि

कोई बड़ा फैसला न लें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।परिवार में चल रहा आपसी विवाद खत्म होगा। आपकी समझदारी और साहस की तारीफ होगी। निवेश करने की योजनाएं भविष्य के लिए सहायक साबित होगी।

सिंह राशि

बाहर यात्रा पर जाए को वाहन संभालकर चलाएं। स्थान परिवर्तन की योजना है तो उससे जुड़ी गतिविधि हो सकती है। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी। विपरीत परिस्थिति में हिम्मत ना हारे। वाणी पर काबू रखना जरूरी है।

कन्या राशि

आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। किसी गुरु का सानिध्य प्राप्त होगा और मन अध्यात्म की तरफ झुका रहेगा। परिवार की चिंता से मुक्त होंगे। परिवार के लोग आपके पक्ष में दिखाई देंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कोई विशेष फैसला आपके जीवन में परिवर्तन कर सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में लाभ के योग है। घर में सकारात्मकता आएगी। अविवाहित जातक के विवाह संबंधी रिश्ता आ सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य कारणों से परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। निवेश संबंधी जोखिम न उठाएं। कार्यभार की अधिकता रहेगी।

धनु राशि

आज का दिन उठा-पटक से भरा रहेगा और आपका मन अशांत दिखाई देगा। किसी से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें। वाणी पर संयम रखने से बिगड़ा हुआ काम बन सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों का मूड अच्छा रहेगा। परिजनों के कुछ स्पेशल कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। किसी समस्या का समाधान मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का दिन सुखद रहने वाला है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई पुरानी मुराद पूरी हो सकती है। जमीन या गाड़ी खरीदने का मन बन सकता है।

मीन राशि

 

किसी दुखद समाचार का सामना करना पड़ सकता है। आपका मन उदास रहेगा। किसी को धनराशि न दें, नहीं तो आपका कोई काम अटक सकता है। इंटरव्यू में सफलता ना मिलने से निराशा की स्थिति रहेगी।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close