April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Navodaya Vidyalaya Admission : नवोदय विद्यालय ने बढ़ा दी एडमिशन की अंतिम तारीख, जानें अब कब तक कर सकते हैं आवेदन

Navodaya Vidyalaya Admission : नवोदय विद्यालय में अपने बच्चे का कक्षा 9वीं और 11वीं में करवाना है एडमिशन तो ये खबर आपके काम की है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Navodaya Vidyalaya Admission : नवोदय विद्यालय में अपने बच्चे का कक्षा 9वीं और 11वीं में करवाना है एडमिशन तो ये खबर आपके काम की है। नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं की खाली सीटों पर दाखिले के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है, अब छात्र 9 नंवबर तक एडमिशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इससे पहले फॉर्म जमा करने की तारीख 30 अक्टूबर थी। 9वीं कक्षा के उम्मीदवारों को दाखिले के आवेदन के लिए https://cbseitms.nic.in/2024/nvsix पर और कक्षा 11वीं के उम्मीदवारों को https://cbseitms.nic.in/2024/nvsxi_11/ पर जाना होगा।

कब होंगे एग्जाम?

नवोदय विद्यालय 9वीं 11वीं में लेट्रल एंट्री एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम अगले साल 8 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।

क्राइटेरिया क्या मांगी गई?

9वीं कक्षा के लिए उम्मीदवार का जन्म 01 मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होना चाहिए। उम्मीदवार सेशन 2024-25 में 8वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा हो। इसी तरह 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए छात्र का जन्म 01 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच होना चाहिए। साथ ही सेशन 2024-25 में 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा हो।

क्या रहेगा एग्जाम पैटर्न?

नवोदय विद्यालय एंट्रेंस टेस्ट का एग्जाम पैटर्न भी घोषित हो गया है। एग्जाम की अवधि 2.30 घंटे होगी। दिव्यांग (विभिन्न रूप से सक्षम) उम्मीदवारों को अतिरिक्त 50 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। एग्जाम में मेंटल एबिलिटी, साइंस, इंग्लिश, सोशल साइंस और मैथ से सवाल पूछे जाएंगे। सभी सेक्शन से 20-20 सवाल होंगे। हर एक सवाल 1 नंबर का होगा।

 

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close