June 12, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Indore to Kolkata Flight : 15 दिसंबर से शुरू होगी इंदौर से कोलकाता के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, देखें शेड्यूल

Indore to Kolkata Flight : 15 दिसंबर से शुरू होगी इंदौर से कोलकाता के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, देखें शेड्यूल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Indore to Kolkata Flight : इंदौर। दिवाली से पहले यात्रियों के लिए और नई सुविधा आज से मिलने जा रही है। आज से इंदौर एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लगा होगा। इंदौर से कोलकाता के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट शुरू करेगी। 15 दिसंबर से ये फ्लाइट शुरू होगी। इस फ्लाइट से लाखों यात्रियों को फायदा होगा। कंपनी ने फ्लाइट की बुकिंग शुरू करने के साथ शेड्यूल भी अपनी वेबसाइट पर जारी किया है। अभी एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंदौर से शारजाह, दिल्ली और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट है।

 

बता दें कि इंदौर एयरपोर्ट पर रविवार से विंटर शेड्यूल लागू हो रहा है। इससे इंदौर आने – जाने वाली 12 से ज्यादा फ्लाइट के समय में 20 मिनट तक का फेरबदल होगा। नए विंटर शेड्यूल में इंदौर को चेन्नई, जयपुर, दिल्ली और पुणे के लिए नई फ्लाइट मिली हैं। अब इंदौर आने-जाने वाली फ्लाइट्स की संख्या बढ़कर 90 हो जाएंगी। पुणे और चेन्नई के लिए फ्लाइट 28 अक्टूबर, सोमवार से शुरू होगी। विंटर शेड्यूल में इंदौर से जयपुर के लिए तीसरी, इंदौर से पुणे और चेन्नई के लिए दूसरी और इंदौर से दिल्ली के लिए 8वीं नई फ्लाइट शुरू होने जा रही है।

विंटर शेड्यूल में दो महत्वर्पूण उड़ानें बंद

 

इंदौर एयरपोर्ट से विंटर शेड्यूल में जहां 4 नई उड़ानें इंदौर को मिली हैं, तो वहीं दो सबसे महत्वपूर्ण उड़ानें इंदौर से बंद हो गई हैं। इंदौर से वाराणसी और इंदौर से सुरत की उड़ानें बंद हो गई हैं। इंदौर से 6 महीने पहले मार्च में बडे़ जोरशोर से शुरू हुई वाराणसी की सीधी उड़ान का संचालन सोमवार से बंद हो जाएगा। वहीं, सूरत से इंदौर का सीधा कनेक्शन भी 27 अक्टूबर से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल से कट जाएगा। यह उड़ान भी 27 अक्टूबर से बंद हो रही है। इंदौर से बंद हो रही दोनों ही उड़ानों का संचालन इंडिगो एयरलाइंस द्वारा किया जाता है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close