April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

उड़ान भरते ही क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 2 पायलट 1 इंजीनियर समेत 3 लोगों की मौत, जानें कैसे हुआ ये हादसा

Helicopter Crash in Pune : महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 2 पायलट और एक इंजीनियर समेत 3 लोगों की जान चली गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Helicopter Crash in Pune : महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 2 पायलट और एक इंजीनियर समेत 3 लोगों की जान चली गई। रिपोर्ट के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के हैलीपेड से उड़ान भरी थी और कुछ ही देर बाद वो बावधन इलाके में केके कंस्ट्रक्शन हिल के पास क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 6:30 से 7 बजे के बीच हुआ, उस वक्त इस पहाड़ी पर घना कोहरा था।

उड़ान भरने के बाद 1.5 KM दूर पहाड़ी से टकराया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलिकॉप्टर उड़ान भरने के सिर्फ 10 मिनट बाद ही हैलीपेड से करीब 1.5 किलोमीटर दूर केके कंस्ट्रक्शन हिल के पास पहाड़ी इलाके में क्रैश हो गया। इसके बाद उसमें आग लग गई, जिसके चलते तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गईं।

महाराष्ट्र में महीनेभर पहले भी हुआ था हादसा

इससे पहले 24 अगस्त को एक प्राइवेट कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें 4 लोग घायल हुए थे। इस हेलिकॉप्टर ने जुहू (मुंबई) से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन रास्ते में ही क्रैश हो गया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close