June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Damoh Road Accident News : दमोह में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत

Damoh Road Accident News : समन्ना गांव के आगे बांदकपुर रोड पर ट्रक ने आगे जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Damoh Road Accident News : दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जहां दमोह में मंगलवार(24 सितंबर) को भीषण हादसा हो गया। देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव के आगे बांदकपुर रोड पर ट्रक ने आगे जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीन घायल हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची और ट्रक में फंसे ऑटो से शव और घायलों और को जेसीबी से बाहर निकाला।

पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के नीचे ऑटो फंस गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और ट्रक के नीचे से फंसे ऑटो को जेसीबी से निकाला गया। ऑटो में कुल 10 लोग सवार थे। हादसे में ऑटो चालक आलोक गुप्ता समेत 7 लोगों की जान चली गई। गायत्री पति सिद्धू, रीता बाई पति राजेश और एक बच्चा घायल हैं।

नशे में था ट्रक ड्राइवर

पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है। पूछताछ कर रही है। पुलिस मेडिकल जांच के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची है। वह इतने नशे में है कि कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close