April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंगराजनीति

Delhi CM Oath Ceremony : ​आज सीएम पद की शपथ लेंगी आप नेता आतिशी, शाम 4.30 बजे का रखा गया समय

Delhi CM Oath Ceremony : अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी को मनोनीत सीएम बनाया गया था।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। Delhi CM Oath Ceremony : दिल्ली का राजनैतिक माहौल उथल पुथल सा है। दिल्ली को एक बार फिर एक महिला सीएम मिलने वाली है। आज यानी शनिवार को आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी सीएम पद की शपथ लेंगी। शाम साढ़े चार बजे वो सीएम पद की शपथ लेंगी। इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी को मनोनीत सीएम बनाया गया था।

ये नेता भी लेंगे शपथ

कांग्रेस की शीला दीक्षित और भारतीय जनता पार्टी की सुषमा स्वराज के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। मिली जानकारी के मुताबिक आतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। जानकारी अनुसार सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत शपथ ले सकते हैं। वहीं 26 और 27 सितंबर को दिल्ली सरकार ने 2 दिन का विधानसभा सत्र भी बुलाया है।

 

बता दें कि यह तीसरी बार होगा जब दिल्‍ली की कमान महिला मुख्‍यमत्री के हाथों में होगी। सबसे पहले सुषमा स्वराज ने दिल्ली की मुख्यमंत्री का जिम्मा संभाला था। स्‍वराज सिर्फ 52 दिनों तक ही दिल्‍ली की मुख्यमंत्री रही थीं। हालांकि उसके बाद 15 साल तक शीला दीक्षित ने दिल्ली की कमान संभाली थी।

26 और 27 को दिल्‍ली विधानसभा का सत्र

केजरीवाल के इस्‍तीफे के बाद आयोजित विधायक दल की बैठक में आतिशी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया गया था, जिसे सर्वसम्मति से सभी ने स्‍वीकार किया। दिल्ली सरकार ने 26 सितंबर और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close