Jammu-Kashmir BJP Working President : आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर संगठन में बड़ी नियुक्तियां की हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सत शर्मा को भारतीय जनता पार्टी जम्मू और कश्मीर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा डॉ. निर्मल सिंह समेत कई अन्य नेताओं को भी प्रभार सौंपा गया है। आइए जानते हैं कि किन नेताओं को कौन सा पद दिया गया है।



