Doctors Strike Latest News : कोलकाता में हुई घटना का विरोध, 13 अगस्त से हड़ताल पर रहेंगे राजधानी के सभी डॉक्टर्स
Doctors Strike Latest News : कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेजे में डॉक्टर हत्याकांड के बाद देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया जा रहा है।
भोपाल। Doctors Strike in Bhopal Latest News : कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेजे में डॉक्टर हत्याकांड के बाद देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसका असर आज मध्यप्रदेश में भी देखने को मिला। मध्यप्रदेश में आज सभी डॉक्टर काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। तो वहीं भोपाल एम्स के डॉक्टर और शासकीय मेडिकल कालेज के जूनियर डॉक्टर्स 13 अगस्त से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। बता दें कि मरीजों के लिए सिर्फ इमरजेंसी सुविधा चालू रहेगी।
जानें क्या है पूरा मामला
Doctors Strike in Bhopal Latest News : आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। यह घटना कोलकाता शहर के लालबाजार में घटी है जो एक भीड़-भाड़ वाला इलाका है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर डॉक्टर गुरुवार को अस्पताल में रात की ड्यूटी कर रही थीं। रात 12 बजे के बाद उन्होंने दोस्तों के साथ डिनर भी किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला।
शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया।





