April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगतदेशप्रदेशब्रेकिंगराजनीति

Vinesh Phogat Latest News : विनेश फोगाट को दिया जाए भारत रत्न, इस सांसद ने उठाई मांग

Vinesh Phogat Latest News : अब तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने विनेश फोगाट को भारत रत्न देने की मांग उठाई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Vinesh Phogat Latest News : पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को उनका गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मैच था। हालांकि, बुधवार की सुबह ही विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा होने के कारण उन्हें ओलंपिक से डिसक्वालीफाई कर दिया गया। पूरा देश इस वाकये से निराश है और विनेश के समर्थन में है। इस बीच अब तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने विनेश फोगाट को भारत रत्न देने की मांग उठाई है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

भारत रत्न या राज्यसभा की सीट देने की मांग

तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने X पर ट्वीट कर के लिखा है कि सरकार और विपक्ष को आम सहमति बनाने का रास्ता खोज कर विनेश फोगाट को भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए। या फिर विनेश की असाधारण क्षमता को स्वीकार करते हुए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा नॉमिनेट किए जाने वाले राज्यसभा सीट के लिए नामांकित करना चाहिए।

विनेश ने भारी संघर्ष का सामना किया- अभिषेक

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने आगे लिखा कि विनेश फोगाट ने भारी संघर्ष का सामना किया है। इसे देखते हुए हम उनके लिए कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं। अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि कोई भी पदक पूरी तरह से विनेश की असली ताकत को प्रतिबिंबित नहीं कर सकता है।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close