Former Chief Minister Digvijay Singh News : पूर्व सीएम ने लगाया लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट में दायर की याचिका
Former Chief Minister Digvijay Singh News : दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हाईकोर्ट जबलपुर में याचिका दायर की है।
Former Chief Minister Digvijay Singh News : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को राजगढ़ लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हाईकोर्ट जबलपुर में याचिका दायर की है। जिसमें बताया कि चुनाव में नियमों का पालन नहीं हुआ है। बता दें इससे पहले भी उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इलेक्शन कमीशन पर गड़बड़ी का आरोप लगाया था। दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी थे। जिन्हें बीजेपी के रोडमल नागर से हार का सामना करना पड़ा था।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में बताया कि पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान इलेक्शन कमीशन की जो प्रक्रिया होती है, उसे चुनाव आयोग ने बिल्कुल भी नहीं अपनाया। जिसकी वजह से कांग्रेस को राजगढ़ लोकसभा चुनाव हारना पड़ा। हाईकोर्ट में याचिका दायर होने के बाद जल्द ही इस मामले पर सुनवाई होने की संभावना है। यह केस हाईकोर्ट में अधिवक्ता संजय अग्रवाल लड़ेंगे।
इंदौर हाईकोर्ट के अंतर्गत है राजगढ़ लोकसभा
याचिका दायर करने के दौरान उनके साथ समर्थक और अधिवक्ता भी साथ में रहे। वहीं उनके वकील संजय अग्रवाल ने कहा कि याचिका दायर हो गई है, जल्द ही इसमें सुनवाई भी होगी, इसकी सुनवाई इंदौर हाईकोर्ट में होगी, क्योंकि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र इंदौर हाईकोर्ट के अंतर्गत आता है।
लोकसभा चुनाव में मिली हार
राजगढ़ लोकसभा सीट कांग्रेस पार्टी की पारंपरिक मानी जाती है। यहां से दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह भाजपा से सांसद रह चुके हैं। अभी तक राजगढ़ लोकसभा में 1952 से कांग्रेस ने इस सीट पर 9 बार बाजी मारी है। हाल ही में हुए 2024 लोकसभा चुनाव में राजगढ़ सीट पर दिग्विजय सिंह को भाजपा के रोडमल नागर से हार का सामना करना पड़ा है।




