विदेश
Russia-Ukraine War Update : रूस ने 24 घंटे में ले लिया बदला, दक्षिणी यूक्रेन में भीषण मिसाइल हमले से इतने लोगों की मौत
Russia took revenge in 24 hours, so many people died in a fierce missile attack in southern Ukraine
Russia-Ukraine War Update : कीवः रूस ने महज 24 घंटे में यूक्रेन से हमले का बदला ले लिया है। रूसी सेना की एयर स्ट्राइक में दक्षिणी यूक्रेन के एक शहर में 7 लोगों की मौत हो गई है। रूस ने मिसाइल के जरिये यह हमला किया। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार इस हमले में बच्चों सहित सात नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने अधिकारियों ने विल्नियांस्क के एक पार्क में पड़े शव की तस्वीरें जारी कीं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम को हुए इस हमले में 36 लोग घायल हो गए और रविवार को शोक दिवस घोषित किया गया है।




