June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देश

BSP National Convenor : आकाश आनंद को फिर से बनाया राष्ट्रीय संयोजक, बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ऐलान

BSP National Convenor : बीएसपी चीफ मायावती आज लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा कर रही हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

BSP National Convenor : बीएसपी चीफ मायावती आज लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा कर रही हैं। मायावती ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों की लखनऊ में बैठक बुलाई। बैठक में मायावती के भतीजे आकाश आनन्द भी पहुंचे और उन्होंने मायावती के पैर छू कर आशीर्वाद लिया। अभी लोकसभा बीएसपी चीफ मायावती आज लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा की। अभी लोकसभा चुनाव में आकाश आनन्द ने बसपा के प्रचार  लिए कई रैली की थी। आकाश आनंद पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर भी थे। लेकिन सीतापुर की एक रैली में आकाश आनन्द के बयान से मायावती नाराज हो गई थीं और उनके प्रचार पर रोक लगा दी थी। यही नहीं मायावती ने उन्हें नेशनल कॉर्डिनेटर की पोस्ट से भी हटा दिया था।

रविवार की बैठक में मायावती के भाई आनन्द कुमार भी शामिल रहे। यूपी में 10 विधान सभा सीट पर उप चुनाव होने हैं। ऐसे में इस बैठक में मायावती ये भी फैसला ले सकती हैं कि बसपा उप चुनाव लड़ेगी या नहीं। अभी लोकसभा चुनाव में मायावती को एक भी सीट नहीं मिली और पार्टी का वोट शेयर भी गिर गया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close