September 15, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP में बड़ा हादसा! ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर 13 बारातियों की मौत, अन्य 22 घायल

Rajgarh Accident News : ट्रैक्टर ट्राली पलटने से करीब 13 से अधिक बारातियों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Rajgarh Accident News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ में पिपलोदी जोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से करीब 13 से अधिक बारातियों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों कीMP संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के मोतीपुरा गांव से राजगढ़ के पीपलोदी के समय कुलामपुरा गांव में बारात आ रही थी। इसी दौरान पीपलोदी जोड़ के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली में सवार करीब 25 लोग सवार थे। जिनमें से 13 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जिसकी पुष्टि राजगढ़ एसडीएम गुलाब सिंह बघेल के द्वारा की गई है।

वहीं घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगने के बाद राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित, एसपी आदित्य मिश्रा सहित कालीपीठ व राजगढ़ कोतवाली थाना और राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना की वजह अंधेरा बताया जा रहा है। अंधेरे की वजह से ही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी

मध्य प्रदेश शासन के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार भी घटना की जानकारी लगने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे और वहां घायलों से मिलकर घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही कलेक्टर एसपी को भी घायलों के उपचार को लेकर निर्देश दिए। मोर्चरी रूम में रखवाए गए सभी मृतकों के शव। राजगढ़ एसडीएम गुलाब सिंह बघेल ने बताया कि सभी लोग बाराती थे और शादी में सम्मिलित होने जा रहे थे। मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। अस्पताल में हादसे के बाद चीख पुकार मची है।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close